इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष में अमरीका और इस्राएल के लक्ष्य एकसमान हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश ईरान के संवर्धित यूरेनियम को हटाने और मुख्य समुद्री मार्गो को फिर शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इस्राएल किसी भी स्थिति के लिए तैयार है।
लेबनान के हिजबुल्लाह के साथ जारी संघर्ष के बारे में लेकर श्री नेतन्याहू ने कहा कि इस्राएली सेना लेबनान के नागरिकों के साथ खड़ी है और सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमले कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लेबनान के साथ राजनयिक संबंध न होने के कारण अमरीका की मध्यस्थता में वार्ता जारी है।