मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 5, 2025 7:17 पूर्वाह्न

printer

हाइब्रिड-मोड में वॉटरशेड-यात्रा का शुभारंभ करेंगे शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हाइब्रिड मोड में वॉटरशेड यात्रा का शुभारंभ करेंगे, जिसका विषय जल लाए धन-धान्य होगा। कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि जन संपर्क अभियान का उद्देश्य वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

 

जनसंपर्क अभियान में शामिल आठ सौ पांच परियोजनाओं में लगभग 60-90 दिनों के लिए वैन की आवाजाही शामिल होगी, जो 26 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 6 हजार छह सौ 73 ग्राम पंचायतों को कवर करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 का हिस्‍सा है जिसमें कृषि, आजीविका और पर्यावरण सुधार के लिए प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन पर जोर दिया गया है।

 

    श्री चौहन ने कल नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और मिट्टी के क्षरण के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा की जाएगी। उन्‍होंने अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।

 

    ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा समुदाय-संचालित दृष्टिकोण को हासिल करने और क्षेत्र स्तर पर कार्यान्वयन तंत्र को सक्रिय करने में मदद करेगी।

   

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है