मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2025 2:25 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहाड़ी इलाकों में चट्टानों के गिरने को रोकने के लिए उन्नत शमन तकनीकों की खोज पर जोर दिया

 
 
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहाड़ी इलाकों में चट्टानों के गिरने को रोकने के लिए उन्नत शमन तकनीकों की खोज करने पर जोर दिया है। वे आज पहाड़ी इलाकों में ढलानों के स्थिरीकरण और चट्टान गिरने की घटनाओं को कम करने के लिए उन्नत भू-तकनीकी तकनीक विषय पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों से सीखने की आवश्यकता पर बल दिया। 
 
 
श्री गडकरी ने कहा कि भारत में विविधतापूर्ण जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के साथ-साथ  विभिन्न प्रकार के भू-भाग और अलग-अलग समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सर्वोत्तम वैश्विक कार्य प्रणालियों के इस्तेमाल और ज्ञान को साझा करने तथा हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा। श्री नितिन गडकरी ने कहा कि तकनीकी परिवर्तन और उसका उन्नयन एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों को समस्याओं को समझने और उनका उचित समाधान प्रदान करने में सक्षम होना चाहिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान