केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर श्री प्रधान ने इस बात पर बल दिया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव समय की मांग है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने और भारत को आर्थिक महाशक्ति में बदलने के लिए देश और राज्य दोनों स्तरों पर राजनीतिक स्थिरता आवश्यक है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ ही भारत को 2047 तक एक विकसित भारत बनाने का एकमात्र तरीका है।