मई 4, 2026 6:32 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रांची में उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं से न्यायिक सुधार और चुनौतियों पर चर्चा की

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल झारखंड के रांची में उच्‍च न्‍यायालय के अधिवक्ताओं से न्यायिक व्यवस्था में चुनौतियों, सुधारों और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा की। इस दौरान केन्‍द्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं से न्याय प्रणाली को सुलभ और सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

दौरे के अंतिम चरण में उन्होंने सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला के समापन समारोह में भाग लेकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। चुनावी सवाल पर उन्होंने पांच राज्यों में भाजपा के पक्ष में परिणाम आने का दावा किया।