मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 27, 2025 4:48 अपराह्न

printer

युगांडा ने 42 दिन की अनिवार्य उल्टी गिनती पूरी करने के बाद इबोला सूडान वायरस का प्रकोप समाप्त होने की घोषणा की

युगांडा ने 42 दिन की अनिवार्य उल्टी गिनती पूरी करने के बाद इबोला सूडान वायरस का प्रकोप समाप्त होने की घोषणा की है। इस दौरान कोई नया मामला सामने नहीं आया। राजधानी कंपाला में वायरस का पता चलने के तीन महीने से भी कम समय बाद यह घोषणा की गई।

 

युगांडा के स्वास्थ्य मंत्री रूथ एकेंग ने कल पूर्वी शहर मबाले में यह घोषणा की, जो इबोला से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी देश को इबोला मुक्त घोषित करने के लिए वहां 42 दिन तक कोई नया रोगी सामने नहीं आना चाहिए।

 

युगांडा ने इस साल 30 जनवरी को इबोला सूडान वायरस के प्रकोप की घोषणा की, जब कंपाला में एक 32 वर्षीय नर्स की इस बीमारी से मृत्यु हो गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….