मई 5, 2026 1:30 अपराह्न

printer

टीवीके नेता जोसेफ विजय ने द्रविड़ राजनीति के संस्थापक सीएन अन्नादुरई को श्रद्धांजलि दी

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की मतगणना पूरी होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी नेता जोसेफ विजय ने द्रविड़ राजनीति के संस्थापक सी.एन. अन्नादुरई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
आज नवनिर्वाचित टीवीके विधायक चेन्नई के पास पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय में अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय को अपना विधायक दल का नेता चुनने के लिए एकत्रित हुए। पार्टी राज्यपाल से संपर्क कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने की तैयारी कर रही है।