आकाशवाणी की ‘पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी’ श्रृंखला के तहत आज हम महाराष्ट्र के भिक्ल्या लाडक्या ढिंडा से बातचीत प्रसारित करेंगे। श्री भिक्ल्या, पारंपरिक तारपा वाद्य यंत्र बजाने और स्वदेशी लोक कला तथा सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। श्री भिक्ल्या लाडक्या ढिंडा को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से अलंकृत किए जाने की घोषणा की गई है।
यह बातचीत आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर आकाशवाणी गोल्ड पर प्रसारित की जाएगी। इसे न्यूज ऑन एआईआर मोबाइल ऐप और यूट्यूब चैनल न्यूजऑन एआईआर आफिशियल पर भी सुना जा सकता है।