मई 7, 2026 5:12 अपराह्न

printer

ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण-चौथा संशोधन विनियम-2026 का प्रारूप जारी किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने आज दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण-चौथा संशोधन विनियम, 2026 का प्रारूप जारी किया। संचार मंत्रालय ने बताया कि इस विनियम में 2012, 2013 और 2014 में तीन बार संशोधन किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि हितधारकों से प्रारूप के बारे में लिखित टिप्पणियां पांच जून तक adv.ca@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। संचार मंत्रालय ने कहा कि शिकायत निवारण व्‍यवस्‍था की दक्षता, प्रभावशीलता और परिचालन विवरण में सुधार के लिए वर्तमान विनियम में संशोधन की आवश्यकता है।