मौसम विभाग ने अगले दो दिन के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आज भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों, सिक्किम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में आज तेज बारिश होगी।
विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कल तक और गुजरात क्षेत्र, गोवा और कोंकण में शुक्रवार तक गर्म तथा उमस भरा मौसम रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में 9 मई तक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी कल तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।