मई 2, 2026 7:00 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में 4 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर आज आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट होने से सुरक्षा बलों के 4 जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया है।
 
पुलिस के अनुसार, थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में विस्‍फोटकों को निष्क्रिय करने और तलाशी अभियान के लिए टीम रवाना की गई थी। घायल कॉन्स्टेबल को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।