मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 18, 2025 7:16 पूर्वाह्न

printer

वैश्विक स्तर पर इस्लामी-आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली विचारधारा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है ट्रम्प-प्रशासनः तुलसी गबार्ड

अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों के लगातार उत्पीड़न को लेकर अमरीका बहुत चिंतित है। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बांग्लादेश में बिगड़ती स्थिति की आलोचना की और चरमपंथी ताकतों तथा इस्लामी आतंकवाद से निपटने में ट्रम्प प्रशासन के दृढ़ संकल्प के बारें में बताया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प प्रशासन वैश्विक स्तर पर इस्लामी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली विचारधारा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

श्रीमती गबार्ड ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है। उन्होंने बांग्लादेश सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ‘इस्लामिक खिलाफत’ के लिए मंच तैयार करने में चरमपंथी तत्वों और आतंकवादियों द्वारा की जा रही नापाक साजिशों के बारे में भी बात की। उन्होंने इसे वैश्विक पैटर्न बताया और कहा कि ट्रम्प प्रशासन इस तरह के खतरे से निपटने में अपनी नीतियों को प्राथमिकता दे रहा है।

 

    अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को खत्म करने स्पष्ट इरादा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है