भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्तमान वित्तीय स्थितियों की समीक्षा के बाद बैंकिग प्रणाली में तरलता-नगदी बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिया है। आरबीआई ने 30 जनवरी, 13 फरवरी और 20 फरवरी को 20 हजार करोड़ रुपये की तीन किस्तों में कुल 60 हजार करोड़ रुपये की राशि के लिए भारत सरकार की प्रतिभूतियों की की मुक्त बाजार परिचालन-ओएमओ खरीद नीलामी आयोजित करेगा।
इसके अलावा 50 हजार करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के लिए 56 दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो-वीआरआर नीलामी 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
आरबीआई ने कहा है कि केंद्रीय बैंक उभरती हुई तरलता और बाजार स्थितियों की निगरानी करना जारी रखेगा और व्यवस्थित नगदी की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करेगा।