अप्रैल 24, 2026 2:28 अपराह्न

printer

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए सरस आजीविका मेलों के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरस आजीविका मेलों के कैलेंडर को अंतिम रूप दे दिया है। इसका उद्देश्य देश भर में ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और पारंपरिक शिल्पकला को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने बताया कि स्वीकृत कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तीन प्रमुख सरस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरस आजीविका मेला 2026 गुरुग्राम में 22 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सरस खाद्य महोत्सव 2026 सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में 21 नवंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित होगा। मंत्रालय ने बताया कि अगले वर्ष सरस आजीविका मेला 28 दिन तक चलेगा और ये पहली फरवरी से 28 फरवरी तक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। ये मेले देश भर के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को एक साथ लाने के लिए एक मंच के रूप में काम करते हैं और ग्रामीण महिलाओं को शहरी उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने में सक्षम बनाते हैं, जिससे उनकी आय और दृश्यता में वृद्धि होती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला