मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 25, 2025 9:53 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर भारत में लू का अनुमान व्‍यक्‍त किया

 
 
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर भारत में लू का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पश्चिम मध्‍य प्रदेश, पश्चिम राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली और पूर्वी राजस्‍थान में 29 अप्रैल तक लू की स्थिति जारी रह सकती है। इसी प्रकार की स्थिति कल तक छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, मराठवाडा और तेलंगाना में बने रहने के आसार हैं।
 
 
मौसम विभाग ने कल तक झारखंड, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, करईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम और रायलसीमा में उमस भरी गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों, सिक्किम, असम और मेघालय में रविवार तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानो पर भी तेज वर्षा होने का अनुमान है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक देश के पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी हिस्‍सों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….