मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 30, 2025 8:56 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करेगी वक्‍फ (संशोधन) विधेयक-2024 से संबंधित संयुक्‍त संसदीय समिति

वक्‍फ (संशोधन) विधेयक-2024 से संबंधित संयुक्‍त संसदीय समिति आज लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत करेगी। कल नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत करते हुए समिति के सभापति जगदम्बिका पाल ने यह जानकारी दी। समिति ने कल इस विधेयक का मसौदा रिपोर्ट  स्‍वीकार किया। श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि समिति ने विधेयक से संबंधित 14 खण्‍डों के संशोधन को स्‍वीकार कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले छह महीने में इस विधेयक पर व्‍यापार विचार-विमर्श हुआ।

 

    वक्‍फ (संशोधन) विधेयक का उद्देश्‍य अवैध वक्‍फ सम्‍पत्तियों पर दावा करने में महत्‍वपूर्ण सुधार करना है। इनमें अभिलेखों का डिजिटिकरण, अभिलेखों की ऑडिट, पारदर्शिता और कानूनी तंत्र स्‍थापित करना शामिल हैं। इस विधेयक का उद्देश्‍य देश की वक्‍फ सम्‍पत्यिों के प्रबंधन और विनियमन में सुधार लाना भी है।

 

    इस बीच, समिति के विपक्षी सदस्‍यों ने रिपोर्ट स्‍वीकार किए जाने पर प्रश्‍न उठाया है। डी.एम.के. सांसद ए. राजा ने कहा है कि इस रिपोर्ट को जल्‍दबाजी में स्‍वीकार किया गया। कांग्रेस के सांसद नसीर हुसैन ने कहा है कि उनकी कईं आपत्तियों और सुझावों को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया।

 

तृणमूल कांग्रेस के कल्‍याण बनर्जी, शिवसेना यू.बी.टी. के अरविंद सामंत और अन्‍य विपक्षी सांसदों ने कहा है कि उन्‍होंने इस रिपोर्ट को लेकर अपनी असहमति टिप्‍पणी दे दी है।    

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है