मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 3, 2025 7:41 अपराह्न

printer

बद्रीनाथ धाम के पवित्र कपाट कल सुबह छह बजे पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ खोले जाएंँगे

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पवित्र कपाट कल सुबह छह बजे पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ खोले जाएंगे। भगवान उद्धव और गरुड़ की उत्सव डोली और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी आज बद्रीनाथ धाम पहुंच गई है। वहीं, भगवान कुबेर की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर पहुंच गई है।

 

    बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया है। धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापक व्‍यवस्‍था की है।

 

    आकाशवाणी से कार्यक्रम का आंखों देखा हाल सुबह छह बजे से सात बजे तक प्रसारित किया जाएगा। इसे एफएम गोल्‍ड, इन्‍द्रप्रस्‍त और आकाशवाणी लाइव न्‍यूज चैनल पर सुना जा सकता है। साथ ही ये आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

12/09/24 | 6:58 अपराह्न