सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ‘क्वांटम एआई’ निवेश योजना का प्रचार कर रही हैं, जिसके तहत मात्र 30 दिनों में 25 हजार रुपये के निवेश पर 25 लाख से अधिक का रिटर्न मिलेगा। पत्र सूचना कार्यालय की फेक्ट चैक इकाई ने स्पष्ट किया कि वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है और एआई द्वारा बनाया गया है। वित्त मंत्री और सरकार ने ऐसी किसी योजना की घोषणा या समर्थन नही किया है। पीआईबी ने नागरिकों से ऐसी फर्जी खबरों से सावधान रहने और हमेशा आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी है।
News On AIR | अप्रैल 30, 2026 5:54 अपराह्न
सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा ‘क्वांटम एआई’ निवेश योजना पर वायरल हो रहे दावे का खंडन किया