2025 की वार्षिक हज यात्रा समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर के हज यात्रियों का पहला जत्था 17 जून को वापस लौटने वाला है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर हज समिति के कार्यकारी अधिकारी डॉ. शुजात कुरैशी ने कहा कि पहली उड़ान से 178 हजयात्री वापस आएंगे। इस वर्ष जम्मू कश्मीर से 3606 यात्री हज के लिए गए थे। डॉ. कुरैशी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल हज यात्रा में प्रदान की गई सुविधाएं बहुत बेहतर थीं। सऊदी अरब में हज अधिकारियों ने हज 2025 के सफल समापन की घोषणा की है। इस वर्ष 16 लाख से अधिक यात्रियों ने हज में हिस्सा लिया।
Site Admin | जून 11, 2025 11:43 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर के हज यात्रियों का पहला जत्था 17 जून को वापस स्वदेश लौटेगा
