मई 6, 2026 9:01 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने प. बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली किसी भी हिंसा से निपटने के कड़े निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को चुनाव के बाद होने वाली किसी भी हिंसा से निपटने के कड़े निर्देश दिये हैं। आयोग ने विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

अधिकारियों को सभी नागरिकों, विशेष रूप से कमजोर समूहों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की उपस्थिति बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है। आयोग ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल पश्चिम बंगाल पुलिस को शांति बनाए रखने में सहायता प्रदान करते रहेंगे, जबकि जिला प्रशासनों को स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और सभी स्तरों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। आयोग ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव केवल मतदान और मतगणना तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें चुनाव परिणाम आने के बाद का माहौल भी शामिल है।