मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2025 4:04 अपराह्न

printer

2025 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है देश का सकल घरेलू उत्‍पाद

देश का सकल घरेलू उत्‍पाद 4 हजार 187 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाने के कारण भारत 2025 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। यह जापान के 4 हजार 186 बिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्‍पाद को पार कर जाएगा।

 

    अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष के विश्‍व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्‍व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था बना हुआ है। यह एकमात्र ऐसा देश है जो अगले दो वर्षों में छह प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर दर्ज कर सकता है। वैश्विक व्‍यापार युद्ध के कारण जापान के बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका है। इसकी वृद्धि दर 2025-2026 में शून्‍य दशमलव छह प्रतिशत पर रह सकती है।

 

    अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने जर्मनी के लिए 2025 में शून्‍य वृद्धि दर और 2026 में शून्‍य दशमलव नौ प्रतिशत की वृद्धि दर रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विश्‍व की सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था अमरीका का सकल घरेलू उत्‍पाद 2025 में 30 हजार पांच सौ सात बिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।

 

वहीं दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन का सकल घरेलू उत्‍पाद 19 हजार 231 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

19/09/24 | 8:09 अपराह्न