केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास हासिल किए बिना देश विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के मंगलपल्ली में आज शाम आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने खाद्य सुरक्षा हासिल करने, किसानों की आय बढ़ाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मिट्टी की रक्षा करने पर जोर दिया।
उन्होंने कृषि विकास को बढ़ाने के लिए प्रयोगशालाओं और भूमि को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के पास मौजूद ज्ञान किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिट्टी की सेहत के आधार पर फसल का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि पर शोध अब गांवों में होगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं की पहचान की जाएगी और वैज्ञानिकों द्वारा उनके दरवाजे पर ही उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को बाजार हस्तक्षेप प्रणाली के माध्यम से समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए सहयोग किया जाएगा।
इसमें खासतौर पर उन फसलों के लिए जिनकी मांग की तुलना में आपूर्ति अधिक होगी जैसे टमाटर शामिल किया जाएगा। अक्सर किसान न्यूनतम मूल्य की कमी के कारण सड़कों पर फेंक देते हैं। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली पर जोर दिया।
इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी मौजूद थे। इस अभियान के तहत विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ बीजों, नई किस्मों और नई प्रौद्योगिकियों के बारे में बातचीत की।