मई 1, 2026 6:26 अपराह्न | Catch the Rain

printer

राजधानी दिल्ली में आज कैच द रेन अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ

राजधानी दिल्ली में आज कैच द रेन अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। यह अभियान जल संरक्षण को सशक्त बनाने और वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी का संकल्प बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया। इस अवसर पर सम्भोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिया गया संदेश कैच द रेन वेयर इट फाल्‍स, व्हेन इट फाल्‍स आज एक राष्ट्रीय दिशा बन चुका है। उन्‍होंने कहा कि वर्षा जल संचयन भारत के परंपरा की बुद्धिमत्ता है। श्रीमती गुप्‍ता ने बताया कि सरकार द्वारा 50 हज़ार तक की सब्सिडी, पानी के बिल में 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट और निःशुल्क तकनीकी सहायता जैसे कदम इस दिशा को गति दे रहे हैं।
वहीँ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब समय है कि प्रत्येक बिल्डिंग, सोसायटी और कॉलोनी में वर्षा जल संचयन को अपनाया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार का पहला लक्ष्य दिल्ली की सभी सरकारी भवनों का ऑडिट करना है, जहां वर्षा जल संचयन प्रणाली पहले से मौजूद है। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि कई जगहों पर ये प्रणालियाँ ठीक से काम नहीं कर रही हैं। श्री सिंह ने बताया कि इस अवसर पर नीरा – पानी की वाणी मैस्कॉट का भी अनावरण हुआ, जो लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश देगा।