मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 31, 2025 3:48 अपराह्न

printer

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल के 25वें संस्करण को रविवार को पूरे देश में एक विशेष तिरंगा रैली के रूप में मनाया जाएगा

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल के 25वें संस्करण को कल पूरे देश में एक विशेष तिरंगा रैली के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया राष्ट्रीय राजधानी में इस विशेष संस्करण का नेतृत्व करेंगे। ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सरिता मोर, बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी और पूर्व क्रिकेटर तथा चयनकर्ता सबा करीम सहित खेल और मनोरंजन जगत की प्रमुख हस्तियां इस कार्यक्रम में भाग लेंगी।

 

    युवा मामले और खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के साथ, कल का कार्यक्रम न केवल फिटनेस में साइकिल की बड़ी भूमिका के संदेश को पुष्ट करेगा, बल्कि भारत के सशस्त्र बलों के लिए एक सामूहिक श्रद्धांजलि के रूप में भी काम करेगा। बयान में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में एक हजार दो सौ से अधिक साइकिल चालकों के आने की उम्मीद है और देश भर में दो हजार से अधिक स्थानों पर इस रविवार को कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 

    मंत्रालय के अनुसार 3 लाख से ज़्यादा नागरिकों ने इसमें हिस्सा लिया है। इस अभियान को सानिया मिर्ज़ा, मिलिंद सोमन, इमरान हाशमी, जॉन अब्राहम, इम्तियाज़ अली और शंकर महादेवन जैसे दिग्गजों का भी समर्थन मिला है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

24/10/24 | 6:35 अपराह्न