आज से बोत्सवाना के गैबोरोन में शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स रिले 2026 में 21 सदस्यीय भारतीय टीम पांच स्पर्धाओं में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता का समापन 3 मई को होगा।
गैबोरोन में कुल छह रिले स्पर्धाएं होंगी। भारत छह में से पांच स्पर्धाओं में भाग लेगा। दो मिश्रित रिले में से शीर्ष छह टीम इस वर्ष के अंत में बुडापेस्ट में होने वाली पहली विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप के लिए स्वतः ही क्वालीफाई कर जाएंगी।