मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मुंबई में आयोजित मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण का आज शाम उद्घाटन किया गया

मुंबई में आयोजित मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण का आज शाम उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और फिल्म जगत से रणदीप हुड्डा, मधुर भंडारकरसोनाली कुलकर्णी और दिव्या दत्ता उपस्थित हुए। उद्घाटन समारोह में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान – एफटीआईआई के विद्यार्थियों की लघु फिल्म “सनफ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो” प्रदर्शित की गई। इस फिल्म को इस वर्ष 77वें कान्स फिल्म महोत्सव में ला सिनेफ पुरस्कार मिला है।  वर्ष 2024 के लिए वन्यजीव फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लामुथु को वीशांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।

 

इस वर्ष मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रोग्रामिंग में 61 भाषाओं में 59 देशों की कुल 314 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें 8 वर्ल्‍ड प्रीमियर, 5 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 18 एशिया प्रीमियर और 21 भारत प्रीमियर होंगे। प्रतियोगिता अनुभागों के लिए रिकॉर्ड संख्या में एक हजार 18 फिल्में प्रस्तुत की गईं हैं। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्गों के लिए प्रतिष्ठित फिल्म विशेषज्ञों की 3 चयन समितियों द्वारा 102 फिल्मों का चयन किया गया है।

 

इस वर्ष इन फिल्मों को मुंबई के अलावा दिल्ली के सिरीफोर्ट सभागार, चेन्नई के टैगोर फिल्म सेंटर, पुणे के एनएफएआई सभागार और कोलकाता के एसआरएफटीआई सभागार में भी प्रदर्शित किया जायेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है