मई 2, 2026 10:27 पूर्वाह्न

printer

टेनिस: मैड्रिड ओपन के महिला एकल फाइनल में मिरा एंड्रीवा का सामना आज यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक से

टेनिस में, मैड्रिड ओपन के महिला एकल फाइनल में मिरा एंड्रीवा का सामना आज यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक से होगा। मिरा एंड्रीवा ने पिछले गुरुवार को सेमीफाइनल में अमरीका की हैली बैपटिस्ट को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, मार्टा कोस्त्युक ने अनास्तासिया पोटापोवा को हराकर अपने करियर के पहले डब्ल्यूटीए फाइनल में जगह बनाई। पुरुष एकल में, शीर्ष वरीयता प्राप्‍त जानिक सिनर ने कल आर्थर फिल्स को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।