मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 18, 2025 7:01 पूर्वाह्न

printer

तेलंगानाः मुख्यमंत्री ए0 रेवंत रेड्डी ने विधानसभा-परिसर में ‘राजीव युवा विकासम’ योजना का शुभारंभ किया

तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कल शाम विधानसभा परिसर में ‘राजीव युवा विकासम’ योजना का शुभारंभ किया। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को स्वरोजगार ऋण प्रदान करती है। इस योजना से राज्य भर में पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होने की आशा है।

 

सरकार ने युवा सशक्तीकरण और आर्थिक विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए इस पहल के लिए छह हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार इकाइयां स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।

 

आवेदनों की जांच अगले महीने शुरू होगी और चयनित लाभार्थियों को 2 जून को तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर रियायती ऋण स्वीकृति दस्तावेज दिये जाएंगे।

 

योजना के तहत एक लाख रुपये तक के ऋण पर 80 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, दो लाख तक के ऋण पर 70 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी और तीन लाख तक के ऋण पर 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है