मार्च 7, 2025 7:40 पूर्वाह्न मार्च 7, 2025 7:40 पूर्वाह्न

views 14

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया

  महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ, यूपी वॉरियर्स की प्ले-ऑफ में पहुंचन की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करते हुए, यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। जॉर्जिया वोल ने सबसे अधिक 55 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए, अमेलिया केर ने 5 विकेट लिए। जवाब में, मुंबई इंडियंस ने 9 गेंद शेष रहते विजयी लक्ष्‍य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज हीली मैथ्यूज ने 68 रन की शानदार पारी खेली। मैथ्यूज...

फ़रवरी 27, 2025 7:55 पूर्वाह्न फ़रवरी 27, 2025 7:55 पूर्वाह्न

views 6

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

  महिला टी-20 प्रीमियर लीग क्रिकेट में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 143 रन के लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 17 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। नैट साइवर-ब्रंट ने 44 गेंद में 75 और हेले मैथ्यूज ने 50 गेंद में 59 रन बनाए।      इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 142 रन बनाए। मुंबई के लिए नैट साइवर-ब्रंट ने तीन विकेट लिए। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच ...

फ़रवरी 21, 2025 9:52 पूर्वाह्न फ़रवरी 21, 2025 9:52 पूर्वाह्न

views 16

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा

  महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। स्मृति मंधाना की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

फ़रवरी 20, 2025 11:59 पूर्वाह्न फ़रवरी 20, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 14

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 7 विकेट से हराया

  महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को कल रात वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। यूपी वारियर्स ने सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे के अर्धशतक के साथ 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए।      दिल्ली कैपिटल्‍स ने तीन विकेट और एक गेंद शेष रहते लक्ष्य पूरा कर लिया। कप्तान मेग लैनिंग ने 69 रन बनाए जबकि एनाबेल सदरलैंड ने 41 और मारिज़ैन कप्प ने 29 रन बनाए। एनाबेल सदरलैंड प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।     कल बेंगलु...

फ़रवरी 19, 2025 8:41 पूर्वाह्न फ़रवरी 19, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 7

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हराया

  महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया।   पहले बल्लेबाजी करते हुए, गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए। गुजरात जायंट्स का अंतिम विकेट 20वें ओवर के आखिरी गेंद पर गिरा। मुंबई इंडियंस ने नेट साइवर-ब्रंट के 39 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी की बदौलत सिर्फ 16 ओवर और एक गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया।   आज शाम वडोदरा में यूपी वॉरियर्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मैच शाम साढे सात बजे से खेला जायेगा।