फ़रवरी 13, 2026 8:15 अपराह्न
32
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में अगले दो दिन के दौरान बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले दो दिन में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। विभाग ने बताया कि अगले चार दिन के दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अध...