नवम्बर 22, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 103

वियतनाम में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से ज़्यादा लोगों की मौत

वियतनाम में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई।  बाढ़ से प्रभावित प्रांतों - खान होआ, डाक लाक और जिया लाई से हज़ारों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। उप-प्रधानमंत्री हो क्वोक डुंग ने बाढ़ प्रभावित तीनों प्रांतों से सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात करने का निर्देश दिया है। बाढ़ से 52 हज़ार से ज़्यादा घर जलमग्न हो गए।  

सितम्बर 11, 2024 5:09 अपराह्न

views 61

वियतनाम में यागी तूफान से मरने वालों की संख्या 155 हो गई है, जबकि 141 लोग लापता हैं

          वियतनाम में यागी तूफान से मरने वालों की संख्या 155 हो गई है, जबकि 141 लोग लापता हैं। हजारों लोगों को राजधानी हनोई से सुरक्षित निकाला गया है। हनोई की लाल नदी 20 वर्षों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे इसके किनारे रहने वालो को खतरा बढ गया है।     तूफान यागी की वजह से उत्तरी थाईलैंड, लाओस और म्यांमार के इलाकों में मूसलाधार बारिश से बाढ की स्थिति हो गई है। चीन में भी इससे नुकसान की खबर है।

सितम्बर 8, 2024 7:49 अपराह्न

views 42

वियतनाम में कल तूफ़ान यागी के कारण 14 लोगों की मौत ,176 घायल

        वियतनाम में कल तूफ़ान यागी के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 176 घायल हो गए। वियतनाम की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आज तूफ़ान के पश्चिम की ओर बढ़ने से तूफ़ान की तीव्रता में कमी आने की सम्‍भावना जताई है। हालांकि, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।     यागी को हाल के दशक में वियतनाम में आए सबसे भीषण तूफ़ानों में से एक बताया जा रहा है। तूफान के कारण उत्तरी वियतनाम में 30 लाख से ज़्यादा लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार लगभग तीन हजार तीन सौ इमारतें, एक लाख बीस हजार...

अगस्त 1, 2024 12:09 अपराह्न

views 64

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह का स्वागत किया

    वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह का आज सुबह नई दिल्ली में राष्‍ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। श्री चिन्‍ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ कई मंत्रियों, उप मंत्रियों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। श्री चिन्‍ह ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।   प्रधानमंत्री मोदी आज वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्ष...

जुलाई 31, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 34

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुँचे 

  वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुँच गए हैं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी आया है, जिसमें कई मंत्री, उप-मंत्री और व्यापार प्रतिनिधि शामिल हैं।      विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश राज्‍य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर श्री फाम मिन्ह चिन्ह का स्वागत किया। श्री जायसवाल ने वियतनाम के साथ भारत के गहरे सभ्यतागत रिश्‍तों और सदियों पुरानी मैत्री पर प्रकाश डाला और कहा कि श्री चिन्ह की यात्रा से दोनों ...

जून 20, 2024 9:29 अपराह्न

views 61

रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज वियतनाम की आधिकारिक यात्रा के दौरान कहा कि रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उत्तर कोरिया के साथ आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद श्री पुतिन ने कहा कि दोनों देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विश्वसनीय सुरक्षा व्यवस्था के इच्‍छुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस, वियतनाम में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का इच्छुक है। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच तेल और गैस, परमाणु विज्ञान तथा शिक्षा सहित 11 समझौतों और समझौता ज्ञापनो...