अक्टूबर 17, 2024 8:11 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 8:11 अपराह्न

views 4

दुर्गा विसर्जन के मौके पर बहराइच में युवक की हत्या और हिंसा के मामले में प्रदेश पुलिस ने आज पांच लोगों को गिरफ्तार किया

दुर्गा विसर्जन के मौके पर बहराइच में युवक की हत्या और हिंसा के मामले में प्रदेश पुलिस ने आज पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी नेपाल सीमा से सटे नानपारा इलाके में पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर अवस्था में बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार किये गये पांच आरोपियों के अलावा अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।  

अक्टूबर 16, 2024 8:52 अपराह्न अक्टूबर 16, 2024 8:52 अपराह्न

views 9

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया

प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट से संबंधित इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में लंबित अपनी याचिका को आज वापस ले लिया। पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने यह याचिका सपा नेता अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को लेकर दाखिल की थी। जब यह याचिका दायर की गई थी, तब वह मिल्कीपुर से विधायक चुने गए थे।    निर्वाचन आयोग ने कल प्रदेश की 10 में से सिर्फ़ 9 सीटों पर मतदान कराने की घोषणा की थी। उपचुनाव का ऐलान होने के साथ ही ...

सितम्बर 30, 2024 9:06 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 9:06 अपराह्न

views 6

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लखनऊ में श्रम और रोजगार मंत्रालय की 5वीं क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने आज लखनऊ में श्रम और रोजगार मंत्रालय की 5वीं क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली के साथ श्रम सुधारों, ई-श्रम पोर्टल, और रोजगार सृजन पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री करंदलाजे ने कहा कि श्रम सुधारों के सफल कार्यान्वयन में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।    लखनऊ में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की 5वीं क्षेत्रीय बैठक के दौरान श्रम संहिता के तहत केंद्र सरक...

सितम्बर 30, 2024 8:37 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:37 अपराह्न

views 11

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का सदस्य और अध्यक्ष बनाया

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता को उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग का सदस्य और अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही कुशीनगर के जसवन्त सिंह और बस्ती के महेश कुमार शुक्ल को आयोग का सदस्य एवं उपाध्यक्ष नामित किया गय़ा हैं। आयोग के सभी 6 सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा. पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव के. रविन्द्र नायक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।

सितम्बर 30, 2024 8:32 अपराह्न सितम्बर 30, 2024 8:32 अपराह्न

views 12

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत आज राजभवन से एक विशेष स्वच्छता बाइक रैली निकाली गयी

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत आज राजभवन से एक विशेष स्वच्छता बाइक रैली निकाली गयी। रैली को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर सुधीर महादेव बोबडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान देश को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सितम्बर 22, 2024 6:53 अपराह्न सितम्बर 22, 2024 6:53 अपराह्न

views 5

कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया

कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना के आरोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कल फैक्ट्री के तीन निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कानपुर देहात पुलिस के अनुसार गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में कल शार्ट सर्किट से आग लग गई और वहां रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट से फैक्ट्री की छत भी गिर गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही दब कर मृत्यु हो गई थी, जबकि तीन लोगों ने इलाज...

सितम्बर 22, 2024 7:55 अपराह्न सितम्बर 22, 2024 7:55 अपराह्न

views 2

उत्तर प्रदेश: नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जिले में आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं, बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी शामिल थी। श्री शर्मा ने लोगों से गंदगी के प्रति सजग रहने और देश को साफ-सुथरा और विकसित बनाने का आह्वान किया।    

सितम्बर 20, 2024 9:34 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 9:34 अपराह्न

views 8

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जिलों से आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याए सुनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जिलों से आये करीब तीन सौ लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याए सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकता में है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने वालों को भू माफिया के रूप मे चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। जमीन संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस तरह के विवादों का स...

सितम्बर 20, 2024 9:16 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 9:16 अपराह्न

views 12

दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का अयोध्या के आईटीआई में भी सजीव प्रसारण हुआ

दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का अयोध्या के आईटीआई में भी सजीव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही लक्ष्य है, गरीबों को अमीर बनाना। प्रधानमंत्री जी का एक ही लक्ष्य है, जब तक गरीब अमीर नही बनेगा तब तक भारत दुनिया में नम्बर एक नही बनेगा। जैसे उनका लक्ष्य गरीब को अमीर बनाना है और उनके जीवन को खुशहाल बनाना है।

सितम्बर 20, 2024 9:07 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 9:07 अपराह्न

views 4

वाराणसी और प्रयागराज में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिये वाटर लेजर शो का आयोजन किया जायेगा

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर ने बताया कि वाराणसी और प्रयागराज में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिये वाटर लेजर शो का आयोजन किया जायेगा। प्रयागराज में यमुना बोट क्लब के पास और काशी में वाराणसी घाट पर वाटर लेजर शो के लिये वाटर लेजर शो सिस्टम लगाये जायेंगे। पर्यटक इससे गंगा, यमुना की लहरों के साथ विजुअल एवं साउंड इफेक्ट का आनंद ले सकेंगे। प्रयागराज में पर्यटक यमुना के दर्शन के साथ महाकुंभ के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। जिन स्थानों पर वाटर लेजर शो की व्यवस्था की जा रही...