जुलाई 9, 2024 4:40 अपराह्न जुलाई 9, 2024 4:40 अपराह्न

views 9

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सहयोगात्मक शिक्षा प्रणाली बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया   

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सहयोगात्मक शिक्षा प्रणाली बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है। श्री प्रधान ने आज नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्‍होंने स्कूली शिक्षा के समग्र विकास के लिए अगले पांच वर्षों के प्रारूप पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण का शिक्षा एक प्रमुख स्तं...