जनवरी 6, 2025 3:46 अपराह्न

views 14

यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के मामले की सुनवाई अब 18 फरवरी को

मध्‍यप्रदेश का उच्‍च न्‍यायालय धार जिले के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के मामले की सुनवाई अब 18 फरवरी को करेगा। मध्य प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और न्‍यायाधीश विवेक जैन की खंडपीठ ने इस मामले में दायर याचिका पर आज सुनवाई की। सरकार ने उच्‍च न्‍यायालय से छह सप्‍ताह का और समय मांगा था, जिसे न्‍यायालय ने स्वीकार कर लिया। यह याचिका इंदौर के एमजीएम एलुमनाई एसोसिएशन ने दायर की थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि सरकार ने इंदौर और पीथमपुर की जनता को विश्वास में लिए ब...