दिसम्बर 11, 2025 8:22 अपराह्न दिसम्बर 11, 2025 8:22 अपराह्न

views 31

भारतीय दूतावास ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले आधिकारिक जानकारी की जाँच करने की सलाह दी

थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय यात्रियों को थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले आधिकारिक जानकारी की जाँच करने की सलाह दी है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकट की स्थिति को देखते हुए इन क्षेत्रों की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय यात्रियों को थाईलैंड के आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। वहीं, थाईलैंड के अधिकारियों ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में यात्रा सामान्य है, लेकिन कुछ सीमावर्ती मार्ग...

दिसम्बर 9, 2025 9:49 अपराह्न दिसम्बर 9, 2025 9:49 अपराह्न

views 139

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष दूसरे दिन भी जारी

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष दूसरे दिन भी जारी रहा। आज यह संघर्ष नए मोर्चों पर फैल गया। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी का आरोप लगाया। थाइलैंड ने अपने नियोजित सैन्य अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सैनिकों के पास आज रक्षात्मक कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और उसने थाईलैंड पर नागरिक आवासीय क्षेत्रों को तोपखाने के गोले से अंधाधुं...

नवम्बर 26, 2025 4:00 अपराह्न नवम्बर 26, 2025 4:00 अपराह्न

views 55

थाइलैंड: दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 33 हो गई

थाइलैंड में दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार ये मौतें भूस्खलन और बिजली का करंट लगने से हुईं। थाइलैंड के कई भागों में रिकॉर्ड बाढ़ से प्रशासन को राहत कार्यों के लिए सैन्य जहाज और हैलीकाप्टर भेजने पड़े हैं। थाइलैंड में 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 13 हजार लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है।         

नवम्बर 21, 2025 1:16 अपराह्न नवम्बर 21, 2025 1:16 अपराह्न

views 150

फातिमा बॉश ने थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता

मिस मेक्सिको, फातिमा बॉश ने आज थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीत लिया। सुश्री बॉश ने डिस्लेक्सिया और अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के साथ अपने सफर को दूसरों की सेवा करने के जुनून में बदल दिया। वह लंबे समय से माइग्रेंट्स और कमजोर समुदायों के लिए स्‍वयंसेवा करती थीं।   मिस वेनेजुएला को सेकंड रनर-अप, मिस फिलीपींस को थर्ड रनर-अप और मिस कोटे डी आइवर को फोर्थ रनर-अप घोषित किया गया।   इस बीच, भारत की मनिका विश्वकर्मा, शीर्ष 12 की सूची में जगह बनाने में असफल होने के बाद स्‍पर...

जुलाई 27, 2025 4:11 अपराह्न जुलाई 27, 2025 4:11 अपराह्न

views 17

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से युद्ध विराम के आह्वान के बावजूद थाईलैंड-कम्‍बोडिया सीमा पर गोलाबारी जारी

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की ओर से युद्ध विराम के आह्वान के बावजूद थाईलैंड-कम्‍बोडिया की सीमा पर आज चौथे दिन भी गोलाबारी जारी रही। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सीमा विवाद भड़काने का आरोप लगाया है।    थाइलैंड की सरकार ने कहा है कि वह सैन्‍य कार्रवाई रोकने को तैयार नहीं है। थाईलैंड ने कम्‍बोडिया पर सीमावर्ती सुरिन प्रांत के नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सैन्‍य कार्रवाई को तब तक नहीं रोका जा सकता, जब तक कम्‍बोडिया मानव अधिकारों के ...

दिसम्बर 12, 2024 7:49 पूर्वाह्न दिसम्बर 12, 2024 7:49 पूर्वाह्न

views 14

भारत महिला जूनियर एशिया कप में आज भारत का मुकाबला थाईलैंड से

हॉकी में, भारत आज मस्कत में खेले जा रहे महिला जूनियर एशिया कप के अपने चौथे और अंतिम लीग मैच में थाईलैंड से भिड़ेगा। कल, भारत को अपने तीसरे मैच में चीन से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ, चीन नौ अंकों के साथ पूल-ए में शीर्ष पर है, जिससे सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो गई, जबकि भारत छह अंकों के साथ मलेशिया के साथ दूसरे स्थान पर है। सेमीफाइनल शनिवार को और फाइनल रविवार को होगा। भारत ने जापान में आयोजित पिछले संस्करण में फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर खिताब जीता था।

अगस्त 15, 2024 7:18 अपराह्न अगस्त 15, 2024 7:18 अपराह्न

views 14

थाईलैंड की पॉपुलिस्ट फेउ थाई पार्टी संसद में मतदान में अपनी पार्टी की नेता, पैतोंगतार्न शिनावात्रा को नामित करेगी

  थाईलैंड की पॉपुलिस्ट फेउ थाई पार्टी ने  कहा है कि वह देश के नए नेता के लिए संसद में मतदान में अपनी पार्टी की नेता, पैतोंगतार्न शिनावात्रा को नामित करेगी। पार्टी ने नैतिक उल्लंघन के मामले में न्यायालय के आदेश पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीथा थाविसिन को हटाए जाने के बाद यह कदम उठाया  है।   संसद में कल होने वाले  मतदान में  यदि सुश्री पैतोंगतार्न को नेता चुन लिया जाता है,  तो वे थाईलैंड की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी। वे  अपने पिता तथा चाची यिंगलक शिनावात्रा के बाद शिनावात्रा परिवार से दे...

जुलाई 11, 2024 9:36 पूर्वाह्न जुलाई 11, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 10

बिम्सटेक विदेश मंत्री सम्मेलन के लिए नई दिल्‍ली पहुंचे थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस संगियामपोंगसा

  थाईलैंड के विदेश मंत्री मारिस संगियामपोंगसा दूसरे बिम्सटेक विदेश मंत्री सम्मेलन के लिए नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत बिम्सटेक के वर्तमान अध्‍यक्ष के रूप में थाईलैंड की रचनात्मक भूमिका को महत्व देता है और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए तत्पर है।

जुलाई 8, 2024 12:41 अपराह्न जुलाई 8, 2024 12:41 अपराह्न

views 15

थाईलैंड के ताक प्रांत में भारत और थाईलैंड के बीच चल रहा है संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-2024’

भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास मैत्री-2024 थाईलैंड के ताक प्रांत में चल रहा है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। रक्षा जनसम्पर्क कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों देशों की सैनिक टुकड़ियां कठोर प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले रही हैं। इस दौरान उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सैन्य अभ्यास मैत्री-2024 इस महीने की 15 तारीख तक चलेगा। इसका उ...

जुलाई 2, 2024 1:57 अपराह्न जुलाई 2, 2024 1:57 अपराह्न

views 14

भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने थाईलैण्‍ड पहुंची भारतीय सेना की टुकड़ी

  भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए कल थाईलैंड पहुंची। यह अभ्यास 1 से 15 जुलाई तक थाईलैंड के ताक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में आयोजित हो रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना की 76 कर्मियों की इस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व हथियारों और अन्‍य सेवाओं के कर्मियों के साथ लद्दाख स्काउट्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। रॉयल थाईलैंड सेना की टुकड़ी में मुख्य रूप से पहली बटालियन, 4 डिवीजन की 14 इन्फेंट्री रेजिमेंट के 76 क...