अगस्त 17, 2025 7:05 पूर्वाह्न

views 30

भारत की तान्या हेमंत ने साइपन इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का महिला सिंगल्स का खिताब जीता

भारत की तान्या हेमंत ने साइपन इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया है। उत्तरी मारियाना द्वीप समूह में, फाइनल में कल तान्या ने जापान की कानाए सकाई को हराया।     तान्या का इस वर्ष का यह पहला और करिअर का चौथा अंतर्राष्ट्रीय चैलेंज खिताब है।     इससे पहले, तान्या ने 2022 में इंडिया इंटरनेशनल, 2023 में ईरान फज्र इंटरनेशनल और पिछले वर्ष बेंडिगो इंटरनेशनल में जीत हासिल की थी। वे पिछले वर्ष अज़रबैजान इंटरनेशनल में उप-विजेता भी रही थीं।