जनवरी 12, 2026 10:07 अपराह्न

views 33

युवाओं का आत्मविश्वास, नवाचार और महत्वाकांक्षा भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक बदलाव को दर्शाती है: सरबानंदा सोनोवाल

पोत, पत्तन, परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा कि युवाओं का आत्मविश्वास, नवाचार और महत्वाकांक्षा भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक बदलाव को दर्शाती है। नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत का संकल्प और युवा विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि विश्वविद्यालयों से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, देश के युवा विकसित भारत को शक्ति प्रदान कर रहे हैं।    

दिसम्बर 4, 2025 5:36 अपराह्न

views 36

पूर्वोत्तर अब विकास का केंद्र: सरबानंद सोनोवाल

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि हाल के वर्षों में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र देश में विकास का केंद्र बन गया है। श्री सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्वोत्‍तर में संपर्क और संचार सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। उन्‍होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में इस क्षेत्र को भारत की अष्टलक्ष्मी के रूप में मान्यता मिली है, जो भारत के विकास, संपर्क और राष्ट्रीय गौरव को दर्शाता है। श्री सोनोवाल ने कहा...

फ़रवरी 27, 2025 8:15 पूर्वाह्न

views 43

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम उद्योग जगत के नेताओं, सरकारी अधिकारियों और हितधारकों को केंद्रीय बजट 2025 में समुद्री क्षेत्र की प्रमुख घोषणाओं और भारत के समुद्री विकास पर उनके प्रभाव पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाएगा।     बैठक में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी अधीनस्थ संगठन, प्रमुख समुद्री देशों के महावाणिज्य दूतावास, समुद्री संघ और प्रमुख समुद्री उद्योग से ज...