अक्टूबर 8, 2024 7:50 अपराह्न अक्टूबर 8, 2024 7:50 अपराह्न

views 6

भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर 16 हजार से अधिक वोटों से  जीत दर्ज की

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। पार्टी  राज्‍य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 90 सदस्‍यीय राज्‍य विधानसभा की 89 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 36 सीटें मिली हैं और एक सीट पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोकदल दो सीटों पर विजयी रहा और 3 सीट निर्दलीय उम्‍मीदवारों के खाते में गई हैं।     भाजपा नेता और मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर 16 हजार से अधिक ...