जनवरी 11, 2025 3:23 अपराह्न

views 14

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव आज से शुरू हुआ। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर को 50 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजाया है। रामलला का पंचामृत और सरयू जल से अभिषेक किया गया और 56 पकवानों का प्रसाद चढ़ाया गया और महाआरती भी की गई।