फ़रवरी 20, 2025 12:46 अपराह्न

views 145

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी

भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता आज दोपहर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रेखा गुप्ता का नाम कल दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया था। उन्होंने कल राज निवास में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए आम...