जुलाई 30, 2024 2:22 अपराह्न
20
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप को लेकर निशाना साधा
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सरकार पर अर्थव्यवस्था को भली-भांति नहीं चलाने के आरोपों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए को विरासत में एक खराब अर्थव्यवस्था मिली और उसने इसे दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में बदल दिया। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए, श्री गोयल ने आरोप लगाया कि यूपीए शासन के समय विकास दर आठ प्रतिशत से बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के समय देश उच्च राजकोषीय घाटे, उच्च मुद्र...