सितम्बर 2, 2024 5:03 अपराह्न

views 26

महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंच गई हैं। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कोल्हापुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने करवीर निवासिनी श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।   राष्‍ट्रपति महाराष्ट्र की तीन दिन की यात्रा पर हैं। राष्‍ट्रपति कल पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल- मानद विश्‍वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।   राष्‍ट्रपति मुम्‍बई में महाराष्‍ट्र विधान परिषद के शताब्‍दी वर्ष समारोह में भी सम्मिलित होंगी।...