मार्च 5, 2025 1:58 अपराह्न

views 86

दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा- पिछले 10 दिनों में यमुना नदी से निकाला गया 1300 टन कचरा

दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का निरीक्षण किया। नदी का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में नदी से 1300 टन कचरा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रस्ताव में नदी में फेरी सेवा का संचालन शामिल है, जिसके लिए सरकार एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य यमुना नदी में पर्यटकों को आकर्षित करना है। श्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह भी कहा कि यमुना नदी में वर्ष 2023 जैसी बाढ़ की...