सितम्बर 12, 2024 4:59 अपराह्न

views 69

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेरिस पैरालंपिक से लौटे भारतीय दल से अपने आवास पर मुलाकात की

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेरिस पैरालंपिक से लौटे भारतीय दल से अपने आवास पर मुलाकात की। इस बार भारतीय एथलीटों ने टोक्यो के रिकॉर्ड प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ी और पैरालंपिक में देश के लिए अब तक के सर्वाधिक पदक जीतकर इतिहास रचा। भारत ने 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक के साथ कुल 29 पदकों के साथ पदक तालिका में 18वां स्थान हासिल किया। इस दल ने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में कुल मेडल 19 में भारत द्वारा बनाए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ पदकों के रिकॉर्ड ...

सितम्बर 7, 2024 4:45 अपराह्न

views 23

पेरिस पैरालम्पिक खेलों में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 27 पदक जीते हैं

    पेरिस पैरालम्पिक खेलों में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 27 पदक जीते हैं। इनमें छह स्‍वर्ण, नौ रजत और बारह कांस्‍य पदक शामिल हैं।       आज शीर्ष धावक सिमरन महिलाओं की दो सौ मीटर टी 12 फाइनल, दिलीप गावित पुरुषों के चार सौ मीटर टी 47 फाइनल और नवदीप पुरुषों की भाला फेंक एफ 41 स्‍पर्धा के फाइनल में भाग लेंगे।        महिलाओं की नौकायन स्‍पर्धा वी एल-2 200 मीटर में प्राची यादव फाइनल में आठवें स्‍थान पर रही। वहीं, पुरुषों की कयाक सिंगल दो सौ मीटर के एल 1 स्पर्धा में...

सितम्बर 5, 2024 9:04 अपराह्न

views 64

पेरिस पैरालिंपिक्‍स में भारत, पदक तालिका में पांच स्‍वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्‍य पदक के साथ कुल 25 पदक लेकर 14वें स्‍थान पर  

    पेरिस पैरालिंपिक्‍स के आठवें दिन आज पुरूषों की 60 किलोग्राम जे-1 पैरा जूडो स्पर्धा में कपिल परमार ने कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। कपिल ने अब से कुछ देर पहले ब्राजील के एलिलटोन डी ओलिवेरिया को 10-0 से हराकर कांस्‍य पदक देश के नाम किया। पैरालिंपिक में जूडो में भारत ने पहली बार क्‍वालीफाई किया और पदक भी जीता।     तीरंदाजी के मिक्‍स्‍ड टीम रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह और पूजा जत्यान  की जोडी कांस्‍य पदक के लिए अपनी चुनौती पेश कर रही है।        महिलाओं की 100 मीटर ट...

सितम्बर 2, 2024 5:17 अपराह्न

views 61

पेरिस पैरालिंपिकः योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस-थ्रो एफ-56 स्पर्धा में जीता रजत-पदक

पेरिस पैरालिंपिक में योगेश कथुनिया ने आज पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। अपने पहले ही प्रयास में 42 दशमलव दो-दो मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर उन्‍होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।     पैरा-बैडमिंटन खिलाडी नितेश कुमार और ब्रिटेन के डेनियल बेथेल के बीच पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। आज रात पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-4 श्रेणी के फाइनल में सुहास यतिराज का सामना फ्रांस के लुकास मजूर से होगा...