अगस्त 3, 2024 2:48 अपराह्न

views 20

बंगलादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों ने देशव्‍यापी असहयोग आंदोलन शुरू करने की घोषणा की

  बंगलादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों ने हाल की हत्‍याओं के खिलाफ प्रदर्शन करने और नौ सूत्रीय मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए कल से देशव्‍यापी असहयोग आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। वे आज देश में धरना भी कर रहे हैं। भेदभाव-रोधी विद्यार्थी आंदोलन के दो समन्‍वयकों ने कल विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफार्मों से कार्यक्रमों की घोषणा की।   लगभग दो हफ्तों बाद बंगलादेश में कल विभिन्‍न स्‍थानों पर हिंसा दोबारा भडक गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। यह झडपें प्रदर्शनकारियों, सुरक्षा एजें...