नवम्बर 22, 2024 2:49 अपराह्न नवम्बर 22, 2024 2:49 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिन की नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना यात्रा के दौरान विश्व नेताओं के साथ अनेक द्विपक्षीय बैठकें कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन की नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना यात्रा के दौरान विश्व नेताओं के साथ अनेक द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान 31 द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया और वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत भी की। श्री मोदी ने नाइजीरिया में एक, ब्राजील में दस और गुयाना में नौ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल ब...

नवम्बर 14, 2024 9:12 अपराह्न नवम्बर 14, 2024 9:12 अपराह्न

views 2

भारत ने नाइजीरिया में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भेजी राहत सामग्री

भारत ने नाइजीरिया में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 60 टन की और राहत सामग्री भेजी जाएगी। सहायता में भोजन, सोने के लिए चटाई, कंबल, जल शोधन सामग्री और अन्य राहत सामग्री शामिल है।

अक्टूबर 16, 2024 6:05 अपराह्न अक्टूबर 16, 2024 6:05 अपराह्न

views 6

नाइजीरिया में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट से 94 लोगों की मौत

    नाइजीरिया में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट से 94 लोगों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए। यह घटना कल रात उत्तरी जिगावा राज्य में हुई। कई पीड़ित दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के पास पहुंचे थे और सड़क पर बिखरे ईंधन को इकट्ठा करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले सितंबर में नाइजर राज्य में एक ईंधन टैंकर के लॉरी से टकरा जाने से 59 लोगों की मौत हो गई थी।  

अक्टूबर 5, 2024 5:41 अपराह्न अक्टूबर 5, 2024 5:41 अपराह्न

views 9

नाइजीरिया के 33 राज्यों में हैजा के प्रकोप से 359 लोगों की मौत

इस वर्ष जनवरी से सितंबर के मध्‍य नाइजीरिया के 33 राज्यों में हैजा के प्रकोप से 359 लोगों की मौत हो गई है। नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में हैजा में नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन-एनसीडीसी ने बताया कि संदिग्ध मामलों की संख्या इस वर्ष बढ़कर दस हजार आठ सौ 37 हो गई है। नाइजीरिया के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में शुद्ध पानी के आभाव के कारण अक्‍सर हैजा फैलने की  खबरें आती हैं। एनसीडीसी ने राज्य प्राधिकारियों से हैजा की तैयारियों और प्रतिक्रिया योजनाओं को बढ़ाने तथा आपात स्थिति के प्रबंधन ...

अगस्त 2, 2024 12:19 अपराह्न अगस्त 2, 2024 12:19 अपराह्न

views 8

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में घातक विस्फोट के बाद 16 लोग मारे गए, 20 अन्य घायल 

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में बुधवार देर रात एक स्थानीय रात्रि बाजार में एक घातक विस्फोट के बाद कम से कम 16 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। बोर्नो में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घातक विस्फोट राज्य के कोंडौगा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के एक शहर कावुरी के एक बाजार में कथित तौर पर बोको हराम आतंकवादी समूह द्वारा एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण के विस्फोट के बाद हुआ। पुलिस ने कहा कि सामान्य स्थिति बहाल करते हुए क्षेत्र को आगे के विस्फोटों से बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक टीम को तुरंत घ...

जून 30, 2024 2:07 अपराह्न जून 30, 2024 2:07 अपराह्न

views 19

नाइजीरिया:  पूर्वोत्‍तर राज्‍य बोर्नो में आत्मघाती बम हमला, छह लोगों के मारे जाने की सूचना

  नाइजीरिया के पूर्वोत्‍तर राज्‍य बोर्नो में कल एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम छह लोग मारे गए और पन्‍द्रह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलावर ने एक भीड़भाड़ वाले कार पार्किंग क्षेत्र में विस्फोट कर दिया। घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।       बोर्नो पुलिस प्रमुख ने बताया कि हमलावर ने मार्राबन ग्‍वोजा टाउन में पार्किंग क्षेत्र के सामने आयोजित एक विवाह समारोह को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए घटनास्थल की घेराबंदी कर सशस्‍त्र बलों की तैनाती की...