मार्च 6, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 64

क्रिकेट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

    क्रिकेट में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कल रात लाहौर में दूसरे सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर ल‍िया है। फाइनल में रविवार, 9 मार्च को दुबई में न्‍यूजीलैंड का मुकाबला भारत से होगा। न्‍यूजीलैंड के 363 रन के लक्ष्‍य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 312 रन ही बना पाई।      भारत ने दुबई में मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया को चार विकेट से हराकार फाइनल में जगह बनाई थी। 

मार्च 6, 2025 7:04 पूर्वाह्न

views 77

क्रिकेट: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

      आईसीसी चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट में न्‍यूजीलैंड ने कल रात लाहौर में दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकार फाइनल में प्रवेश कर ल‍िया है। फाइनल में नौ मार्च को दुबई में न्‍यूजीलैंड का मुकाबला भारत से होगा।      न्‍यूजीलैंड के तीन सौ 63 रन के लक्ष्‍य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 312 रन ही बना पाई। टीम के डेव‍िड मिलर 100 रन बनाकर नाटआउट रहे। रसी वैन डेर दुसें ने 69 और कप्‍तान बावुमा ने 56 रन का योगदान किया। न्‍यूजीलैंड की ओर से मिचेल सेंटनर ...

मार्च 5, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 81

क्रिकेट: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में आज लाहौर में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा।     इससे पहले, कल शाम भारत ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 11 गेंद शेष रहते छह विकेट पर 267 रन बना लिए। केएल राहुल ने 2023 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया से मिली हार का जवाब देते हुए शानदार अंदाज में छक्का जड़कर जीत पक्की की...

फ़रवरी 20, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 55

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शुरूआती मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया

  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड ने कल रात कराची में गत चैंपियन पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को न्‍यूजीलैंड की टीम को रोकने के लिए संघर्ष करना पड़ा, जिन्होंने 50 ओवरों में 5 विकेट पर 320 रन बनाए। टॉम लैथम ने 118 रन बनाकर न्‍यूजीलैंड की टीम का नेतृत्व किया, जबकि विल यंग ने 107 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने सिर्फ 39 गेंदों पर 61 रन जोड़े, जिससे न्यूजीलैंड ने अंतिम 10 ओवरों में 113 रन बनाए।     जवाब में पाकिस्तान की टी...

अगस्त 9, 2024 1:56 अपराह्न

views 36

न्यूजीलैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑकलैंड में आयोजित सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित 

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ऑकलैंड में आयोजित एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। स्वागत समारोह में भारत सरकार के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, सौमित्र खान, उच्चायुक्त नीता भूषण और बडी संख्‍या में भारतीय प्रवासियों  ने भाग लिया। 

अगस्त 8, 2024 1:58 अपराह्न

views 132

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी न्‍यूजीलैंड यात्रा के दौरान वेलिंगटन स्थित गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन और उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान सीमा शुल्क सहयोग, परंपरागत चिकित्सा और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा हुई।  

अगस्त 8, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 69

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और सौमित्र खान भी थे।

अगस्त 8, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 61

सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है शिक्षा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है। उन्‍होंने आज न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के ताकीना वेलिंग्टन कन्वेंशन सेंटर में न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु न्यूजीलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज सुबह राजधानी वेलिंगटन पहुंची। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो की उपस्थिति में वेलिंगटन क...

अगस्त 7, 2024 3:13 अपराह्न

views 48

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज न्यूजीलैंड के दो दिन के दौरे पर ऑकलैंड पहुंचीं, आठ साल बाद किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा 

  गवर्नर-जनरल डेम सिंडी किरो के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज न्यूजीलैंड के दो दिन के दौरे पर ऑकलैंड पहुंची। आठ साल बाद किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा होगी। 

अगस्त 7, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 66

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज न्यूजीलैंड में ऑकलैंड पहुंचेंगी। वे न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो के निमंत्रण पर वहां जा रही हैं। इस दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु गवर्नर जनरल किरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु एक शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगी। उनकी इस यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध सुदृढ होंगे। वे फिजी की अपनी दो दिवसी...