अगस्त 23, 2024 2:40 अपराह्न अगस्त 23, 2024 2:40 अपराह्न

views 5

चेन्नई में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया; इस दौरान दो अंतरिक्ष यात्री भी रहे मौजूद

चेन्नई में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस दौरान दो अंतरिक्ष यात्री भी मौजूद रहे। अंतरिक्ष में 194 दिन बिताने वाले रूस के अंतरिक्ष यात्री सर्गेई कोर्साकोव ने भारत को चंद्रयान-3 मिशन  की सफलता पर बधाई दी। अंतरिक्ष से जुड़े साहसिक कार्यों में भारत के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, नवाचार और दृढ़ता ही उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करती है।   कजाखस्तान के अंतरिक्ष यात्री ऐडिन ऐम्बेटोव ने कहा कि वे भारत आकर बेहद खुश हैं। इस अवसर पर डॉ श्रीमथि केसन द्वारा लिखित ...