सितम्बर 12, 2024 5:51 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 5:51 अपराह्न

views 4

आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द्रबाबू नायडू ने सुविख्‍यात मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी की निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है

        आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द्रबाबू नायडू ने सुविख्‍यात मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी की निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। एक दुख भरे संदेश में दिवंगत येचुरी को भारतीय राजनीति का एक स्‍तंभ बताते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय मुद्दों पर अपने समर्पण और बौद्धिक विचार के माध्‍यम से उन्‍होंने लोगों से बडा सम्‍मान प्राप्‍त किया था। अपने शोक संदेश में श्री नायडू ने येचुरी के परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति संवेदना वक्‍त की है। 

सितम्बर 12, 2024 5:20 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 5:20 अपराह्न

views 7

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार करने के फैसले का स्वागत किया है

      आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹5 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत किया है। यह निर्णय हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान किया गया, जहां आयुष्मान भारत - प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करने का संकल्प लिया गया। इस विस्तार से पूरे भारत में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 6 करोड़ लोगों को लाभ होने की ...