अगस्त 14, 2026 5:28 अपराह्न
26
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 58 आधुनिक अग्निशमन वाहनों का शुभारंभ किया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज राज्य की अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 58 आधुनिक अग्निशमन वाहनों का शुभारंभ किया। ये वाहन 15वें वित्त आयोग के कोष से प्राप्त धन से खरीदे गए हैं। इनमें ग्रामीण और वन क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए 25 उन्नत अग्निशमन वाहन, 20 जल भंडार और 13 त्वरित प्रतिक्रिया बहुउद्देशीय अग्निशमन वाहन शामिल हैं। 14 हजार लीटर क्षमता वाले जल भंडार, विशेष रूप से शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों ...